आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है।।
खुल गया खजाना है खुल गया खजाना।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है।।
मां के माथे बिंदिया सोहे, मां के माथे बिंदिया सोहे।।
मां के माथे पिपली सोहे मां के माथे पीपली सोहे।।
लाल लाल सिंदूर बिन मांगे पाया है।।
लाल लाल सिंदूर बिन मांगे पाया है।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है।।
खुल गया खजाना है खुल गया खजाना ।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है ।।
मां के कानों में कुंडल सोहे माँ के कानों में कुंडल सोहे।।
मां के नाक में नथनी सोहे मां के नाक में नथनी सोहे।।
नाक की लोंग बिन मांगे पाया है, बिन मांगे पाया है।।
नाक की लौंग को बिन मांगे पाया है।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना खजाना है ।।
खुल गया खजाना खजाना है खुल गया खजाना ।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है ।।
मां के हाथों में चूड़ी सोहे मां के हाथों में चूड़ी सोहे।।
मां के हाथों में कंगना सोहे मां के हाथों में कंगना सोहे।। लाल लाल चुनरीया सोहे लाल लाल चुनरिया सोहे।।
चुनरिया को बिन मांगे पाया है बिन मांगे पाया है ।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना खजाना है ।।
खुल गया खजाना खजाना है खुल गया खजाना है।।
मां के पैरों में पायल सोहे मां के पैरों में पायल सोहे।।
मां के पांवों में बिछिया सोहे माँ के पांवों बिछिया सोहे।।
लाल महावर को बिन मांगे पाया है ।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है ।।
खुल गया खजाना है खुल गया खजाना।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है ।।
मां के अंगों में साड़ी सोहे, मां के अंगों में साड़ी सोहे।।
मां के अंगों में चोली सोहे,माँ के अंगों में चोली सोहे।।
गोदी के लल्ला को गोदी के लल्ला को बिन मांगे पाया ।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है।।
खुल गया खजाना है खुल गया खजाना है।।
आज मेरी मैया का खुल गया खजाना है ।।
अंबे मैया की जय
आशा ठाकुर
आना सुंदर श्याम हमारे हरि कीर्तन मे।
आकर भजन को गाना हमारी सागरिका मे।। आप भी आना प्रभु राधा जी को लाना
आकर बंशी बजाना हमारे हरि कीर्तन मे।। आप भी आना प्रभु सीता जी लाना
आकर स्वयंवर रचाना हमारे सागरिका मे। . आप भी आना प्रभु ब्रह्मा जी को लाना
वेद लिखाना हमारे हरि सागरिका मे। आप भी आना प्रभु लक्ष्मी जी को लाना
आकर धन बरसाना हमारी सागरिका मे।
आप भी आना प्रभु बानर सेना को लाना
आकर राम राम रटाना हमारी सागरिका मे
आप भी आना प्रभु गोपियो को लाना
आकर रास रचाना हमारी सागरिका मे।
आप भी आना प्रभु सखियों लाना
आकर भजन को गाना हमारी सागरिका मे
श्रीमती चित्रा पाठक
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें